कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल (सेक्युलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने गुरुवार को कहा कि नौ दिसंबर को होने वाले उपचुनाव राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का भविष्य तय करेंगे। श्री कुमारस्वामी दरअसल पूर्व वित्त मंत्री एवं कांग्रेस के विधायक तनवीर सैत से मिलने आये थे जिनका हाल ही में जानलेवा हमले के बाद अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से यहां बातचीत करते हुए कहा कि बागी तथा अयोज्ञ ठहराये गये विधायकों को चुनाव के जरिये सबक सिखाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा, ‘‘दलबदल विरोधी कानून ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपना आधार खो दिया है तथा जो लोग एक विशेष पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते हैं, वे बिना किसी पछतावे के दूसरी पार्टी में जा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा के सरकार में आने के बाद इन असामाजिक तत्वों में सरकार का डर खत्म हो गया है।


Download Android App
Download iOS App



