पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने मंगलवार को विश्वास जताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का अपने वादों को निभाने का इतिहास रहा है।
अधिनियम का विरोध करने वाली सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि वह राज्य में कभी इस कानून को लागू नहीं होने देगी और भाजपा नेता ऐसे बयान देश की अर्थव्यवस्था को संभाल पाने में केंद्र सरकार की नाकामी से ध्यान हटाने की मंशा से देते हैं।
मजूमदार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा का अपने वादों को पूरा करने का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। हमने राम मंदिर निर्माण का वादा किया था, हमने पूरा किया। सीएए हमारा लक्ष्य है और हम इसे हासिल करेंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले इसे लागू किया जाएगा।’’


Download Android App
Download iOS App



