पश्चिम बंगाल में लगातार बढ़ती हिंसा की घटना को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ने बड़ा निर्देश दिया है, उच्च न्यायलाय ने चुनाव से जुड़े एक मामले पर सीबीआई जांच का आदेश दिया है।
राज्य चुनाव आयोग को लगाई फटकार
बंगाल राज्य की विपक्षी पार्टियां भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी, इस याचिका में चुनाव से जुड़े कुछ मुद्दों को उठाया गया जैसे कुछ उम्मीदवारों के कैंडिडेट्स की सूची से गायब हो गए है, इसपर बुधवार को हाईकोर्ट ने सुनवाई की और सीबीआई जांच के आदेश दिए गए। कोर्ट ने कहा, ऐसी हिंसा राज्य के लिए शर्म की बात है, इतनी अव्यवस्था क्यों, राज्य चुनाव आयोग क्या कर रहा है?
इन जगहों पर भड़की थी हिंसा
दक्षिण 24 परगना में नार्थ दिनाजपुर, मुर्शिदाबाद और भानगर में हिंसा हुई थी, इन इलाकों में हिंसा में कई लोग मारे गए थे, भानगर क्षेत्र में हिंसा सबसे ज्यादा देखने को मिली थी, यहां इंडियन सेक्यूलर फ्रंट और सीएम ममता की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़े थे। यहां एक दूसरे पर बम फेंके गए और एक तरफ से दूसरी तरफ कई गोलियां भी चलाई गई, कई वाहनों में आग लगा दी गई।


Download Android App
Download iOS App



