हैदराबाद में एक पशु चिकित्सक से दुष्कर्म और उसकी हत्या की वारदात के बाद पश्चिम बंगाल सरकार महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध से जुड़ी शिकायतें दर्ज करने के लिए कॉल सेंटर स्थापित करने के विकल्प पर विचार कर रही है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस प्रस्तावित कॉल सेंटर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को शिकायतें दर्ज कराने का एक मंच मुहैया कराना है। अधिकारी ने कहा, ‘‘इस उद्देश्य के लिए एक टोल फ्री नंबर उपलब्ध कराया जाएगा।
जैसे ही किसी महिला की कॉल आएगी, कॉल सेंटर के कार्यकारी जिले के संबंधित पुलिस स्टेशन को सतर्क कर देंगे। इसके बाद जिले का पुलिस प्रशासन ड्यूटी पर तैनात निकटतम पुलिस अधिकारी को इसकी जानकारी देगा।’’ उन्होंने बताया कि इसके लिए केंद्र से राज्यों को प्राप्त होने वाले निर्भया कोष से राशि ली जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



