भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा है कि सरकारी नौकरियों में जाति आधारित आरक्षण पूरी तरह से समाप्त किया जाना चाहिए। रविवार सुबह शांता कुमार ने फेसबुक पर अपने पोस्ट में कहा कि अब वक्त आ गया है कि जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करके परिवार की आय के आधार पर आरक्षण दिया जाए।
देश की 80 प्रतिशत जनता जाति आधारित आरक्षण से तंग आ चुकी है
शुक्रवार को राज्य में सामान्य वर्ग आयोग के गठन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आयोग के गठन की मांग कर रहे धर्मशाला के प्रदर्शनकारियों की मांग को सरकार को तत्काल मानना पड़ा।उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के समुदायों के लिए आयोग गठन की मांग के पक्ष में धर्मशाला में प्रदर्शन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। कुमार ने दावा किया कि देश की 80 प्रतिशत जनता जाति आधारित आरक्षण से तंग आ चुकी है।
आरक्षित श्रेणियों के अमीरों ने आरक्षण का लाभ उठाया है
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने जाति आधारित आरक्षण खत्म करने की अपनी मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि आरक्षित जातियों के गरीबों को लंबे वक्त से आरक्षण का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।उन्होंने कहा कि आरक्षित श्रेणियों के अमीरों ने आरक्षण का लाभ उठाया है, उन्होंने कहा कि ‘क्रीमी लेयर’ को आरक्षण से बाहर करने की मांग कई बार उठाई गई है।


Download Android App
Download iOS App



