सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआई व्यवस्थित और पेशेवर तरीके से कर रहा है। केंद्रीय एजेंसी की तरफ से मामले की जांच लगातार की जा रही है । वहीं ड्रग केस की जांच करते हुए सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार करने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) शनिवार को उन्हें अदालत में पेश करेगी।

इस बीच सीबीआई की टीम आज मुंबई में बांद्रा स्थित सुशांत सिंह के घर पहुंची थी। मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई के साथ सुशांत की बहन मीतू सिंह और दिल्ली एम्स के डॉक्टर भी मौजूद थे। वहीं सुशांत की मौत के समय मौजूद सिद्धार्थ पिठानी और नीरज भी सुशांत के घर में सीबीआई के टीम के साथ थे । सूत्रों के अनुसार सीबीआई की टीम अभिनेता के घर में सुशांत सुसाइड केस के सीन को रिक्रिएट किया।

इससे पहले भी 22 अगस्त को सुशांत के फ्लैट में सीबीआई की टीम फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मिल कर क्राइम सीन को री-क्रिएट किया, जहां वह 14 जून को लटकते पाए गए थे। गौरतलब है कि भिनेता के पिता ने बाद में पटना पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके पैसे का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। पिछले महीने उच्चतम न्यायालय ने पटना में दर्ज प्राथमिकी को सीबीआई को हस्तांतरित किए जाने को सही ठहराया था।


Download Android App
Download iOS App



