पुलिस नहीं मणिपुर वायरल वीडियो की सीबीआई करेगी जांच, इन धाराओं के तहत दर्ज की गई FIR

Summary :

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने और फिरे गैंगरेप का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद इसका असर संसद तक में देखा गया साथ ही देश के लोगों का इतना ज्यादा गुस्सा फुटा की लोग इसे लेकर प्रदर्शन तक करने लगे जिसके बाद तमाम विपक्षी पार्टियों की तरफ से केन्द्र सरकार पर हमला बोला गया

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने और फिरे गैंगरेप का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद इसका असर संसद तक में देखा गया साथ ही देश के लोगों का इतना ज्यादा गुस्सा फुटा की लोग इसे लेकर प्रदर्शन तक करने लगे जिसके बाद तमाम विपक्षी पार्टियों की तरफ से केन्द्र सरकार पर हमला बोला गया। लेकिन इनसब के बीच अब इस मामले की जांच सीबीआई ने टेक ओवर कर ली है। राज्य सरकार ने बीते दिनों इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी. बीते तीन महीने से नस्लीय हिंसा की आग से झुलस रहे मणिपुर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों को आक्रोश से भर दिया।   
मणिपुर पुलिस से जांच लिया गया टेक-ओवर
जिसके बाद अब सीबीआई ने गृहमंत्रालय के निर्देश पर मणिपुर पुलिस से जांच टेक-ओवर करते हुए एक नई एफआईआर रजिस्टर की है. इस एफआईआर में धारा 153A, 398, 427, 436, 448, 302, 354 और 364 के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला को निर्वस्त्र करने की यह घटना 4 मई को हुई थी. घटना के दो महीने बाद 19 जुलाई को इसका वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने केस दर्ज कर 20 जुलाई को पहली गिरफ्तारी की थी। इस मामले में अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार किये गये थे।
8 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस ने खबर लिखे जाने तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था. अब मणिपुर में दो महिलाओं के साथ सेक्सुअल असॉल्ट और हिंसा के मामले में गृह मंत्रालय के निर्देश पर सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मणिपुर में हो रहे हिंसा के मामलों की जांच सीबीआई पहले ही कर रही थी। इसके लिए सीबीआई ने इन मामलों में लोगों को पहले ही हिरासत में ले लिया था. लेकिन अब महिलाओं के साथ हुए अत्याचार, दुर्व्यहार और गैंगरेप के इस मामले की जांच भी उसके नियंत्रण में आ गई है. सूत्रों की माने तो केंद्रीय एजेंसी अब इस मामले में अब तक गिरफ्तार हुए लोगों से पूछताछ करेगी और दोषियों को सजा दिलाने का काम करेगी।

Desk Team