बनबसा : पुलिस अधीक्षक चम्पावत ने नागरिकों, व्यापारियों जनप्रतिनिधियों और अलग-अलग सामाजिक संगठन से जुडे़ लोगों की बैठक लेकर उनकी समस्या सुनी और क्षेत्र के हित में उनसे सुझाव मांगे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने ईद के त्यौहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। थाने परिसर में पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र सिंह गुंज्याल की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारी, क्षेत्रीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों से जुडे लोगों से पुलिस अधीक्षक ने उनकी समस्याएं सुनी और सुझाव मांगे।
हेमेन्द्र रावत ने हुडडी नदी किनारे जंगलों में हो रही शराब पार्टियों को बंद करने की मांग उठाई। व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत सिंह भंडारी ने सडकों मे घूम रहे आवारों पशुओं एक नियत स्थान पर रखने की मांग की जिससे इनके कारण हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमला सजवान ने पुलिस द्वारा क्षेत्र में किये जा रहे बाहरी लोगों के सत्यापन पर थानाध्यक्ष की प्रशंसा की। समस्याओं को सुनने के बाद पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को प्राथमिकता से इन समस्याओं को हल करने के निर्देश दिये।
ईद-उल-जुहा आज, दुल्हन सी सजीं मस्जिदें
पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाने के लिए सभी का सहयोग मांगा। थानाध्यक्ष राजेश पांडे के संचालन में हुई बैठक में सीओ राजन सिंह रौतेला, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शंकरलाल वर्मा, सजय जोशी, एलायंस क्लब के अध्यक्ष राज सिंह भदौरिया, पवन अग्रवाल, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गोयल, महामंत्री संजय पारिक, शकील अहमद मंसूरी, ग्राम प्रधान गिरधारी लाल, संजय ठाकुर, मोनू ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे।


Download Android App
Download iOS App



