छत्तीसगढ़ से दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। धमतरी जिले के बिरेझर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम धूमा में बुधवार सुबह एक मां ने अपने दो मासूम बेटों के साथ फांसी लगा ली। एक साथ तीन लोगों की मौत से स्थानीय इलाके में मातम छा गया है। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक बिरेझर चौकी क्षेत्र के ग्राम धूमा की झरना बाई साहू सुबह घर के हाल में बने रोशनदान के रॉड में साड़ी का फंदा बनाकर अपने दो मासूम बेटों सागर 6 साल और लक्ष्य कुमार 4 साल के साथ फांसी लगा ली। इस दौरान उसके सास, ससुर एवं देवर, देवरानी धान भरने दूसरे के घर गए थे। जबकि पति मानक राम साहू रोज की तरह सब्जी बेचने गया था। परिजन जब घर पहुंचे तो तीनों की लाश फांसी पर लटका मिला गए।
फ़िलिपींस से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया गैंगस्टर, जबरन वसूली के कई मामलों में था फरार
इस घटना के टीआई उमेन्द्र टण्डन, एसडीओपी अभिषेक केसरी, एडिशनल एसपी विनीता पाल मौके पर पहुंचे। कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। रायपुर से एसएफएल टीम बुलाई गई है, जो जांच में जुटी है। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है।


Download Android App
Download iOS App



