अशोक गहलोत और मनोहर लाल खट्टर ने कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर जताया शोक

Summary :

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। कैप्टन वरुण सिंह तमिलनाडु के कुन्नूर में 8 दिसंबर को हुए हेलीकॉप्टर हादसे में एकमात्र सर्वाइवर थे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। कैप्टन वरुण सिंह तमिलनाडु के कुन्नूर में 8 दिसंबर को हुए हेलीकॉप्टर हादसे में एकमात्र सर्वाइवर थे, जिनका आज सुबह बेंगलुरू के अस्पताल में निधन हो गया। इस हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी और कैप्टन वरुण सिंह घायल हो गये थे।
श्री खट्टर ने ट्वीटर पर लिखा है, ‘‘ तमिलनाडू में दुर्भाज्ञपूर्ण हादसे का शिकार हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह कई दिनों तक त्रन्दिगी और मौत से जंग लड़ते हुए आज वीरगति को प्राप्त हुए, उनके साहस और जज्बे को सलाम करते हुए मैं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देता हूँ। उनके परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया हैं। श्री गहलोत ने कहा कि उनके निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। 

उन्होंने शोक संतप्त उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी उनके साथ खड़ हैं और उनके दुख में शामिल हैं।

Desk Team