छत्तीसगढ़ के जिला मुख्यालय गरियाबंद में इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक के कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। इसके रिहर्सल में आज इसकी झलक दिखी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को मुख्य कार्यक्रम गरियाबंद के पुलिस परेड ग्राउण्ड में सवेरे 9 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजिम विधायक अमितेश शुक्ल होंगे।
कार्यक्रम में इस बार छत्तीसगढ़ परम्परा, कला और सांस्कृतिक प्रस्तुति मुख्य आकर्षण के केंद्र होंगे तथा विभागीय झांकी का भी प्रदर्शन होगा। स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन का अंतिम रिहर्सल किया गया, जिसमें केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, एन.सी.सी। पुरूष एवं महिला विंग, वन रक्षक इत्यादि के जवानों तथा स्काउट एवं गाईड के कैडिटों द्वारा मार्चपास्ट का अंतिम रिहर्सल किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक व्यायाम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी रिहर्सल किया गया।


Download Android App
Download iOS App



