छत्तीसगढ़ में बीते दिन एक पुलिस कर्मी ने अपनी ही राइफल से सुसाइड कर ली । यह घटना राज्य के कोंडागांव की बताई जा रही है। दरअसल, रविवार देर रात थाने के बेरक में एक असिस्टेंट पुलिस ने खुद को गोली मार दी। जब थाने में गोली चलने की आवाज आई तो अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पुहंचे तो देखा कि सहायक आरक्षक की लाश पड़ी हुई है। यह मामला कथित रूप से धनोरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
सजेंद्र ठाकुर दस महीने से था तैनात
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि बमनी निवासी सजेंद्र ठाकुर (35) धनोरा थाने में पिछले 10 महीने से पद पर तैनात थे। इसी बीच वह रविवार रात को थाने में बने बैरक में सोने के लिए चला गया। इसके बाद रात करीब 11 बजे बैरक से गोली चलने की आवाज आई। वही, इस पर थाने में नीचे मौजूद जवान दौड़कर ऊपर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था।

शव का अस्पताल में किया गया पोस्टमार्टम
जानकारी के मुताबिक जब जवान ने गोली चलाकर अपनी जान ली तो । इसी दौरान अन्य पुलिस कर्मी ने किसी तरह से दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया और सफलता पूर्वक अंदर गुसे तो पाया कि सजेंद्र का शव जमीन पर खून से लथपथ पड़ा है। इस घटना के बाद जवानों ने सीनियर अफसरों को इसकी महत्वपूर्ण सूचना दी और मामले की जड़ तक पहुंचने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । जेसे ही सजेंद्र के परिजनों को इस बात की सूचना दे दी गई औऱ अस्पताल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम किया गया ।


Download Android App
Download iOS App



