Chhattisgarh: सुरक्षाबलों का नक्सलियों पर कड़ा प्रहार, दंतेवाड़ा और बीजापुर में 22 नक्सली ढ़ेर

Summary :

दंतेवाड़ा और बीजापुर में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, 22 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर इलाकों में सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग ऑपरेशन में नक्सलियों पर कड़ा प्रहार करते हुए, 22 नक्सलियों को ढ़ेर कर दिया। इस ऑपरेशन में एक जवान भी शहीद हो गया है। बता दें कि सुरक्षाबलों ने घटना स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया है।

22 नक्सली ढ़ेर

अधिकारी ने बताया की गुरुवार की सुबह सुरक्षाबल की टीम बीजापुर और दंतेवाड़ा के गंगालूर इलाके में नक्सली के विरोध में ऑपरेशन शुरू किया था। इस ऑपरेशन के बीच दोनों में मुठभेड़ शुरू हो गयी। सुरक्षाबलों के सैनिकों ने कुल 22 नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया। 22 नक्सलियों में से 18 नक्सली बीजापुर और 4 कांकेर के थे। इस मुठभेड़ में बीजापुर DRG का एक जवान भी शहीद हो गया है।

अधिकारी ने बताया की गुरुवार की सुबह सुरक्षाबल की टीम बीजापुर और दंतेवाड़ा के गंगालूर इलाके में नक्सली के विरोध में ऑपरेशन शुरू किया था। इस ऑपरेशन के बीच दोनों में मुठभेड़ शुरू हो गयी। सुरक्षाबलों के सैनिकों ने कुल 22 नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया। 22 नक्सलियों में से 18 नक्सली बीजापुर और 4 कांकेर के थे। इस मुठभेड़ में बीजापुर DRG का एक जवान भी शहीद हो गया है।

NIMHANS and AFMS का समझौता: सैनिकों के मानसिक स्वास्थ्य पर जोरसुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन

भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद

अधिकारी ने बताया की घटनास्थल से 18 नक्सलियों के शव मिले हैं और भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किए गए है। सुरक्षाबल पूरे इलाके की जांच कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पिछले हफ्ते बीजापुर जिले में कुल मिलाकर 17 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। आत्मसमर्पण करने वाली सभी नक्सली प्रतिबंधित नक्सली संघटन की गंगालूर इलाके के अलग अलग इलाकों में काम कर रहे थे।

बता दें कि कुछ समय पहले ही सीएम विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और मुलाकात के बाद उन्होंने बताया अमित शाह ने नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करने और विकास को तेज़ करने पर विस्तार से चर्चा की थी। साथ ही भरोसा दिलाते हुए कहा था कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब खत्म होने के चरण पर है और इसे पूरी तरह से ख़त्म करने के लिए सरकार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।