पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दावा किया कि केन्द्रीय एजेंसियों तथा ‘‘भारतीय जनता पार्टी के अवैध धन’’ का इस्तेमाल उन निर्वाचित राज्य सरकारों को गिराने में किया जा रहा है, जो भाजपा विरोधी दल द्वारा चलाई जा रही हैं।बनर्जी ने अगले लोक सभा चुनाव में भाजपा को मात देने का संकल्प लिया। उन्होंने अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की छात्र शाखा की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उनके (ममता) अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं फिरहाद हकीम और अभिषेक बनर्जी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
कहां से मिल रहे हैं रुपये
बनर्जी ने कहा,‘‘ भाजपा सब को चोर बता रही है। वे इस प्रकार से अभियान चला रहे हैं जैसे तृणमूल में हम सब चोर हैं और केवल भाजपा तथा उसके नेता ही पाक साफ हैं। अगर मैं राजनीति में नहीं होती तो मैं उनकी जबानें खींच लेती।’’हाल में केंद्रीय एजेंसियों ने हकीम को तलब किया था। इस पर हकीम की गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए बनर्जी ने कहा,‘‘ अगर उन्हें गिरफ्तार किया जाता है, तो वह एक फर्जी मामला होगा केवल उन्हें परेशान करने के लिए।’’बनर्जी ने कहा, ‘‘ वे तृणमूल नेताओं के पास धन होने की बात कर रहे हैं। भाजपा को महाराष्ट्र की तर्ज पर निर्वाचित सरकारों को गिराने के लिए हजारों करोड़ रुपये कहां से मिल रहे हैं। भाजपा को 2024 के लोक सभा चुनाव में हराना होगा।’’


Download Android App
Download iOS App



