हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी): दूसरी बार उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे। यहां हर की पैड़ी पर गंगा पूजन करने के बाद प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शाम करीब 6 बजे हरिद्वार में मां गंगा का आशीर्वाद लेने हरकी पौडी पहुंचे, जहां हजारों की संख्या में पहले से उनके स्वागत में मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आतीशबाजी और गुलाल के रंगों सहित फूलों से वर्षा कर उनका स्वागत किया। इसके बाद धामी ने गंगा पूजन कर शाम की गंगा आरती में भी भाग लिया।बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में अपना लगातार दूसरा कार्यकाल शुरू करते हुए सर्वप्रथम अपनी मां बिसना देवी का आशीर्वाद लिया।
उसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शाम को शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री आवास पर गार्ड आफ आनर दिया। बताते चलें कि आज देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चंदन रामदास और सौरभ बहुगुणा ने शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई वीआइपी मौजूद रहे। हरिद्वार हरकी पौड़ी पर गंगा पूजन करते हुए दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने धामी। (छाया : पंजाब केसरी)


Download Android App
Download iOS App



