एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के तहत पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू आज सुबह देहरादून पहुंचे और वहां पार्टी के प्रदेश मामलों के पूर्व प्रभारी हरीश रावत से मुलाकात की।
चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने हरीश रावत से की मुलाकात
दोनों नेताओं के साथ विधानसभा अध्यक्ष राणा के. पी. सिंह और प्रदेश मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी भी मौजूद थे। इन नेताओं विशेषकर चन्नी और सिद्धू की रावत से मुलाकात को प्रदेश सरकार और पार्टी संगठन में सब कुछ ठीकठाक होने तथा आगामी विधानसभा चुनावों में एकजुट होकर उतरने का हाईकमान तक देने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि पंजाब में चन्नी के मुख्यमंत्री पद सम्भालते ही उनके द्वारा ए.पी.एस देओल को महाधिवक्ता नियुक्त करने और पुलिस महानिदेशक का प्रभार इकबाल प्रीत सिंह सहोता को देने से सिद्धू की उनसे तल्लखी बढ़ गई थी। लेकिन यह बताया जाता है कि देओल ने पद से इस्तीफा दे दिया है हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
इन कांग्रेस नेताओं का केदारनाथ धाम जाने और वहां पूजा अर्चना करने का भी कार्यक्रम है
बताया जाता है कि पंजाब के इन कांग्रेस नेताओं का केदारनाथ धाम जाने और वहां पूजा अर्चना करने का भी कार्यक्रम है। सिद्धू ने रावत से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में इसकी पुष्टि की। वहीं चौधरी ने कहा कि सरकार और पार्टी संगठन की एकजुटता को देख कर यह साफ है कि पंजाब कांग्रेस में अब सब कुछ ठीक है।


Download Android App
Download iOS App



