जम्मू कश्मीर जैसे बेहद ही संवेदनशील क्षेत्र में किसी भी बड़े बदलाव को करना एक चुनौती पूर्ण कार्य था। ऐसे में अनुच्छेद 370 को 35 – ए को रद्द करना और माहौल में शांति बनाए रखना एक अच्छे नेतृत्व की ही पहचान है। इस ऐतिहासिक कार्य की चौथी वर्षगांठ देश के भिन्न -भिन्न हिस्सों में मनाई गई। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि ‘एक संविधान, एक निशान, एक प्रधान’ 5 अगस्त, 2019 को पूरी तरह से लागू किया गया था। सीएम धामी ने कहा, “यह एक ऐतिहासिक दिन है। 5 अगस्त 2019 को ‘एक संविधान, एक निशान, एक प्रधान’ पूरी तरह से लागू किया गया था।
इसका श्रेय पीएम मोदी को
केंद्र ने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का दूसरा कार्यकाल शुरू होने के तुरंत बाद 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू और कश्मीर की विशेष स्थिति को रद्द कर दिया। सीएम ने कहा, “इसका श्रेय पीएम मोदी को जाता है। उनके नेतृत्व में धारा 370 को हटाया गया और देश का एक नया अध्याय शुरू हुआ।
कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक देश
लोग आजादी के बाद से ही इस अध्याय का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘मैं पीएम का आभार व्यक्त करता हूं कि उनके नेतृत्व में देश सही मायने में कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक हो गया।


Download Android App
Download iOS App



