मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंत्रालय में मध्यप्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ के सांची ब्रांड के छह नये उत्पादों का लोकार्पण करते हुए आज कहा कि साँची उत्पाद की लोकप्रियता बढ़ने के लिए व्यावसायिक मानसिकता के साथ काम करने की आवश्यकता है।
श्री कमलनाथ ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावनाएँ है। इसके जरिए हम गाँव-गाँव में लोगों को रोजगार उपलब्ध करवा सकते है। उन्होंने कहा कि साँची ब्राँड से बनने वाले दुध उत्पादों को लोगों तक पहुँचाने और उन्हें अपनाने के लिए आज की बाजार नीति का अनुसरण करना चाहिए। मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित 6 नये दुग्ध उत्पाद में नारियल बर्फी, व्हे डि्रंक, कॉफी प्रिमिक्स, कुकिंग बटर, गुलाब जामुन मिक्स तथा कॉम्बो पेक शामिल है।
नारियल बर्फी शुद्ध घी में बनाई जाती है। वहीं व्हे डि्रंक 200एमएल के बॉटल में पाइन एप्पल तथा मेंगो फ्लेवर में उपलब्ध रहेगा, यह डि्रंक युवा खिलाड़यों और जिम जाने वालों के लिए उपयोगी है। कॉफी प्रिमिक्स 20 ग्राम एवं एक किलो के पेक में उपलब्ध है। वहीं, कुकिंग बटर 200 एवं 500 ग्राम के पेक में तथा गुलाब जामुन मिक्स 200 ग्राम के पेक में उपलब्ध है।
कॉम्बो गिफ्ट पेक में तीन तरह की मिठाईयाँ जिनमें मिल्क के पेड़, नारियल बर्फी शामिल है। यह पेक त्यौहारों पर गिफ्ट पेक के रूप में उपयोग किया जा सकता है। इस मौके पर पशुपालन मंत्री लाखन सिंह के अलावा, अपर मुख्य सचिव पशुपालन मनोज श्रीवास्तव, प्रबंध संचालक एमपीसीडीएफ प्रमोद गुप्ता एवं महाप्रबंधक आर.पी.एस. तिवारी उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



