मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ छह नवंबर को दुबई में एशियन बिजनेस लीडरशिप फोरम में शामिल होंगे। फोरम का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के कैबिनेट सदस्य शेख नाहयान मुबारक अल नाहयान के संरक्षण में हो रहा है। यह आयोजन यूएई के वित्त मंत्रालय और एशिया बिजनेस लीडरशिप फोरम द्वारा संयुक्त तौर पर किया जा रहा है।
PMC बैंक से नगद निकासी पर पांबदी हटाने की मांग वाली याचिका पर केंद्र, आप और RBI को नोटिस
एक आधिकारिक बयान में यहां बताया गया कि इस फोरम में बिजनेस लीडर्स के बीच वार्तालाप होगा। बिजनेस लीडर अवार्ड दिया जाएगा और बिजनेस लीडरशिप मैगजीन का विमोचन होगा।
फोरम का नेटवर्क संयुक्त अरब अमीरात के अलावा पूरे विश्व में फैला हुआ है जिसका संचयी राजस्व 900 बिलियन डॉलर से अधिक है। अपने 12 वर्षों के इतिहास में फोरम पहली बार अतिथि देश भारत को यह आयोजन समर्पित कर रहा है। यह आयोजन महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर हो रहा है। यह अवसर शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान को भी उनके 101वें जन्म-दिन पर समर्पित है।


Download Android App
Download iOS App



