कोरोना : CM ममता ने डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों और पैरामेडिकल स्टाफ के प्रति जताया आभार

Summary :

ममता बनर्जी ने रविवार को डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस कर्मियों, सरकारी अधिकारियों, त्वरित आपातकालीन कर्मियों, स्वच्छता कार्यकर्ताओं तथा स्वयंसेवकों की प्रशंसा करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के खिलाफ लड़ाई में डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और पुलिसकर्मी बेहद ही अहम भूमिका निभा रहे है। इसी को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मियों, सरकारी अधिकारियों, त्वरित आपातकालीन कर्मियों, स्वच्छता कार्यकर्ताओं तथा स्वयंसेवकों की प्रशंसा करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री बनर्जी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा,‘‘मैं उन सभी डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस कर्मियों, सरकारी अधिकारियों, त्वरित आपातकालीन कर्मियों, स्वच्छता कार्यकर्ताओं तथा स्वयंसेवकों प्रति आभार व्यक्त करती हूं, जो कोरोना वायरस (कोविड-19) के खिलाफ लड़ई में जरुरत के समय आगे आये हैं।’’ 


उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी शब्द इन व्यक्तियों को धन्यवाद देने के लिए पर्याप्त नहीं है जो इस घड़ में बिना किसी स्वार्थ के समाज के साथ खड़ हैं और निस्वार्थ भाव से अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने समाज के हितों को सर्वोपिर रखा है और उन सब की दृढता और योगदान किसी के लिए भी एक प्रेरणा है।’’ 

Desk Team