लॉकडाउन पीरियड में शेफ बने शाहिद कपूर, डिशेज बनाकर पत्नी मीरा की कर रहे है भरपूर सेवा

Summary :

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर लॉकडाउन में अपने घर में रहकर खाने-पीने की तमाम चीजें बनाकर अपना समय खाली समय बिता रहे हैं। शाहिद हाल ही में अपनी पत्नी मीरा के लिए पैनकेक बनाते नजर आए।

कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉक डाउन घोषित किया गया है और ऐसे में अन्य उद्योगों के साथ – साथ बॉलीवुड की सभी गतिविधियां भी स्थगित कर दी गयी है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज घरों में रहकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आकर रहे है और अपना खाली वक्त अलग – अलग तरीकों से बिता रहे है। 
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर लॉकडाउन में अपने घर में रहकर खाने-पीने की तमाम चीजें बनाकर अपना समय खाली समय बिता रहे हैं। शाहिद हाल ही में अपनी पत्नी मीरा के लिए पैनकेक बनाते नजर आए। 
मीरा ने शनिवार की शाम को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में लिखा, “पति के कुछ पैनकेक बनाते वक्त इंतजार कर रही हूं।” इसके बाद उन्होंने शाहिद द्वारा बनाए गए इस डिश की एक तस्वीर भी साझा की। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “सफलता। मुझे इस बात की खुशी है कि उन्होंने मेरी जिम्मेदारी अपने ऊपर लेकर देखी।”
मीरा को उनकी बनाई यह डिश पसंद आने पर शाहिद भी बेहद रोमांचित दिखे। उन्होंने लिखा, “उसने वाकई में इसे खाया।” बता दें, बीते दिनों शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए सभी को घर पर रहकर लॉक डाउन के नियमों का पालन करने के लिए सदेश दिया था। जिस पर एक फैन से उनसे पुछा था कि इन 21 दिनों में पत्नी को कैसे खुश रखें। 
शाहिद कपूर ने फैंस को शानदार रिप्लाई देते हुए लिखा था कि पत्नी की सेवा करते रहे क्योंकि वो ही घर की बॉस है। अब शाहिद तो कहे अनुसार अपनी पत्नी मीरा की पूरी सेवा में लगे है और फैंस भी उनके इस तरीके से बेहद खुश नजर आ रहे है। 
वर्क फ्रंट की बात करें, तो शाहिद आने वाले समय में ‘जर्सी’ में नजर आएंगे, जो इसी नाम से बनी एक तेलुगू फिल्म की रीमेक है। यह एक असफल क्रिकेटर की कहानी है, जो अपने बेटे की ख्वाहिश को पूरा करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में दोबारा लौटने का प्रयास करता है।

Ujjwal Jain