मुंबई में INDIA गठबंधन की बैठक से पहले CM नीतीश कुमार का बड़ा बयान, कोई क्या बोलता है उससे हमें कोई..

Summary :

31 अगस्त को सीएम नीतीश कुमार मुंबई जाएंगे। लगातार संयोजक और अन्य चीजों को लेकर एनडीए सवाल उठा रहा है। यहां तक कहा जा रहा है कि विपक्ष के पास दूल्हा नहीं है। दूल्हे के लिए लड़ाई हो जाएगी. इस बीच रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंबई बैठक से पहले बड़ा बयान दिया है।

होने वाली है इंडिया गठबंधन की मुंबई में बैठक
इंडिया गठबंधन की मुंबई में बैठक होने वाली है। इसके पहले दो बार विपक्षी एकता की बैठक हो चुकी है।  पहली बैठक बिहार के सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में पटना में हुई थी। अब तीसरी बैठक की तैयारी है.नीतीश कुमार ने कहा कि कोई क्या बोलता है उससे हमें कोई मतलब नहीं है।  बीजेपी के आरोपों पर ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं है। 
मैं बस सभी को एकजुट करना चाहता हूं- सीएम नीतीश 
अभी और कुछ पार्टियां आएंगी। मुझे व्यक्तिगत रूप से कुछ नहीं चाहिए ये मैंने पहले भी कह दिया है। मुंबई की बैठक को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों के जवाब में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैं जा रहा हूं। मुझे व्यक्तिगत कुछ नहीं चाहिए। मैं बस सभी को एकजुट करना चाहता हूं। मैं जा रहा हूं, कुछ और पार्टियां भी शामिल होंगी। 

Desk Team