PM मोदी हैं सच्चे लीडर, हर चुनौती में की देश की अगुवाई : CM शिवराज

Summary :

वैक्सीनेशन के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे स्वस्थ भारत के निर्माण को और गति देने वाला बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सच्चे लीडर हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह नई दिल्ली के एम्स पहुंचकर कोरोना का टीका लगवाया। इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों के बीच कोवैक्सीन को लेकर उठ रहे सवालों पर विराम लगा दिया। वैक्सीनेशन के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे स्वस्थ भारत के निर्माण को और गति देने वाला बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सच्चे लीडर हैं। 


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा है, “लीडर सदैव आगे रहकर नागरिकों को राह दिखाते हैं और आप एक सच्चे लीडर हैं। हर चुनौती में आपने देश की अगुवाई की है। आज कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में देश एक नये आत्मविश्वास से भर गया है।” उन्होंने आगे कहा, “देशवासियों को आपने आज पुन: नई प्रेरणा से भरकर स्वस्थ भारत के निर्माण को और गति दी है।” 

बता दें कि देश में केारोना महामारी के लिए टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण की शुरूआत सोमवार को हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के एम्स में वैक्सीन लगवाई। साथ ही देशवासियों से वैक्सीन लगवाने की अपील भी की है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

Desk Team