CM शिवराज सिंह ने कमलनाथ पर किया हमाल कहा उनकी ट्यूबलाइट देर से जलती है

Summary :

शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मध्य प्रदेश की सीएम चुने गए है लंबे समय वो जनता की सेवा कर रहै है। शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार कमलनाथ की सरकार गिराकर अपनी सरकार बनाई थी। शिवराज सरकार को तीन साल पूरे हो चुके हैं। बहुत जल्द ही इस साल के आखिर तक मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने है इसलिए एमपी में राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जूट गए है। ऐसे में नेताओं के बीच बयानबाजी भी जमकर हो रही है।

शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मध्य प्रदेश की सीएम चुने गए है लंबे समय वो जनता की सेवा  कर रहै है। शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार कमलनाथ की सरकार गिराकर अपनी सरकार बनाई थी। शिवराज सरकार को तीन साल पूरे हो चुके हैं। बहुत जल्द ही इस साल के आखिर तक मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने है इसलिए एमपी में राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जूट गए है। ऐसे में नेताओं के बीच बयानबाजी भी जमकर हो रही है। इसकी शुरुआत सीएम शिवराज शुरु कर दी है। उन्होंने एक बार फिर कमलनाथ पर निशाना साधा है।
एमपी विधानसभा चुनाव से पहले बयानबाजी शुरु
दरअसल कमलनाथ ने फसलों के सर्वे को लेकर सरकार पर निशाना साधा था जिसका जवाब देते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि ‘कमलनाथ की ट्यूबलाइट लेट से जलती है।ओलावृष्टि में सरकार ने सर्वे का काम पहले ही शुरु कर दिया था लेकिन वो चिट्ठी लेट लिखते हैं। उनके पास सत्ता मे आने का एक ही चारा है झूठ और झूठ। शिवराज के बयान पर कमलनाथ ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ‘जब भी चुनाव नजदीक होता है मुख्यमंत्री को घोषणाओं का नशा हो जाता है। यह तरह तरह के घोषणाएं करते प्रलोभन देते हैं।
कमलनाथ ने कहा मध्य प्रदेश को धोखा दिया है
18 साल में उन्होंने मध्य प्रदेश को धोखा दिया है विकास यात्राओं का भी विरोध हुआ है। छिंदवाड़ा आकर कहते हैं कि मैं कमलनाथ के भविष्य में लात की राजनीति को गाड़ दूंगा। मैं इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करता।मैंने भी कहा है मैं बेरोजगारी महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को गाडूंगा।
चुनाव से पहले बहनें याद आई
इनको अब बहने याद आ रही हैं। हम बहनों को हर महीने 1500 रुपए महीने और 500 में गैस देंगे। तो इस तरह से एमपी में विधानसभा चुनाव से पहले ही आरोप प्रत्यारोप की राजनीति शुरु हो गई है। बता दें पीछले दिनों शिवराज सिंह ने एमपी की बहनों को 1500 रुपए महीने और 500 में गैस देने की बात कही थी।

Desk Team