कंगना रनौत के साथ विवाद के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राजनीतिक और सार्वजनिक स्वास्थ्य दोनों मोर्चे पर रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की। उन्होंने अपने सम्बोधन में लोगों को आश्वासन दिया कि वह अभी मुद्दे को संतुलित करेंगे। उन्होंने कहा, “जो भी राजनीतिक तूफान आएंगे, मैं उसका सामना करूंगा इसके साथ ही मैं कोरोनोवायरस से भी लडूंगा।”
सीएम ठाकरे ने इस दौरान कहा कि “पिछले कुछ दिनों में, हमने बहुत सारे काम किए हैं (कोरोनोवायरस पर) … हम राजनीतिक संकट से भी लड़ेंगे।” महाराष्ट्र के सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा कि हम कोरोना महामारी से लड़ने के लिए एक अभियान ‘मेरा परिवार-मेरी जिम्मेदारी’ शुरू कर रहे हैं।
सीएम ठाकरे ने कहा कि “मैं फिलहाल राजनीति के बारे में बात नहीं करना चाहूंगा। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मेरे पास इसका जवाब नहीं है। महाराष्ट्र को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए, मैं महाराष्ट्र की बदनामी के बारे में जरूर बात करूंगा।” सीएम ठाकरे ने लोगों से संयम बरतने और उन लोगों के लिए काम करने का आग्रह किया जो कोरोनो वायरस और लॉकडाउन प्रतिबंधों की दोहरी मार झेल रहे थे।
लोगों को संबोधित करते हुए, ठाकरे ने कहा कि लोगों ने लॉकडाउन दिशानिर्देशों का पालन किया है। हालांकि कोरोना वायरस महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। सरकार सामान्य जीवन को पटरी पर लाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों ने राज्य सरकार को पूरा समर्थन दिया है।


Download Android App
Download iOS App



