त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव ने राज्य में हिंसा और नफरत की राजनीति के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। मुख्यमंत्री कुमार ने अपने निर्वाचन क्षेत्र बनमालीपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस यहां की परंपराओं और संस्कृति को निशाना बना रही है।
उन्होंने कहा कि त्रिपुरा तीन दशक पुराने विद्रोह और कम्युनिस्टों के 25 साल के कुशासन के कारण हमेशा राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रहा है लेकिन 2018 में बीजेपी-आईपीएफटी की सरकार के सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा को देश के सामने अच्छी गतिविधियों के लिए पेश करने के मद्देनजर कई प्रयास किए हैं।
ओडिशा: कोविड-19 के सख्त प्रोटोकॉल के पालन के साथ हो सकेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, CM पटनायक ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि टीएमसी के नेता पिछले कुछ महीनों से पश्चिम बंगाल में राजनीति में दरकिनार कर दिए गए लोगों को यहां लाकर हिंसा भड़काने और सांप्रदायिक नफरत को बढ़वा देने का काम कर रही है। उन्हें लगता?? है कि वे यहां की सत्तारूढ़ सरकार के खिलाफ झूठे प्रचार कर और अनर्गल बयान देकर स्थानीय जनता को बरगला लेंगे, लेकिन राज्य के लोग इन सबके खिलाफ हैं और इसका असर निकाय चुनावों के दौरान में सामने आयेगा।


Download Android App
Download iOS App



