कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ नयी दिल्ली में मुलाकात के लिए अभी समय नहीं मांगा गया है। उन्होंने कहा कि वह अगले हफ्ते भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से राज्य के दौरे पर आने पर इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
CM ममता बोली- सीएए की अधिसूचना केवल कागज तक सीमित रहेगी और राज्य सरकार इसे नहीं करेगी लागू
येदियुरप्पा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘17 और 18 जनवरी को अमित शाह यहां (कर्नाटक) आएंगे। अगर वह समय देंगे तो मैं वहां (दिल्ली) जाऊंगा या यहीं पर उनसे बात करूंगा और मंत्रिमंडल विस्तार की अनुमति लूंगा एवं उनकी उपस्थिति में जो भी संभव होगा वह करूंगा।’’
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कहा था कि वह संभवत: 11 या 12 जनवरी को मंत्रिमंडल विस्तार पर भाजपा नेतृत्व से चर्चा करने के लिए दिल्ली जाएंगे और वह राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात का समय मिलने का इंतजार कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान के तहत शाह का 18 जनवरी को हुबली में विशाल रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है।


Download Android App
Download iOS App



