कोरोना वायरस की चपेट में आए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा पूरी तरह से ठीक होकर अस्पताल से वापस आ गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अस्पताल ने उन्हें सोमवार को डिस्चार्ज कर दिया है। राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।
मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने 2 अगस्त को ट्वीट कर खुद के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि , “मेरी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, मेरी तबीयत ठीक है, परन्तु डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं।” येदियुरप्पा ने बीते कुछ दिनों के दौरान अपने संपर्क में आए लोगों से भी अपना ध्यान रखने और पृथक-वास में रहने का अनुरोध किया।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘कोविड-19 से पूरी तरह से उबरने के बाद मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को मणिपाल अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।” इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित भी रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।


Download Android App
Download iOS App



