मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में सड़क दुर्घटना में प्रवासी श्रमिकों की मौत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। योगी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

नरसिंहपुर जिले के मुगवानी थाना क्षेत्र में ट्रक के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट जाने से उसमें सवार पांच मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि 13 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायल श्रमिकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक में 20 मजदूर सवार थे।


Download Android App
Download iOS App



