अधीर रंजन चौधरी का ऐलान, बंगाल में लेफ्ट पार्टियों के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी कांग्रेस

Summary :

अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘आज कांग्रेस आलाकमान ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में वामपंथी दलों के साथ चुनावी गठबंधन को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी है।’

पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव में कांग्रेस ने वामदलों के साथ गठबंधन को लेकर बड़ा ऐलान किया है। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के मुखिया और लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस वामपंथी दलों के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। 
उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘आज कांग्रेस आलाकमान ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में वामपंथी दलों के साथ चुनावी गठबंधन को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी है।’ बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 को लेकर बीत दिनों अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि बंगाल में ममता बनर्जी और बीजेपी दोनों को रोकने के लिए लेफ्ट और कांग्रेस में गठबंधन होना ही चाहिए। 


पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं। जिसमें सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के पास 222 सीटें हैं। वहीं, बीजेपी ने पिछले लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 सीटों पर कब्जा जमाया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा तक, बीजेपी के कई अहम नेता चुनाव के लिए समय-समय पर पश्चिम बंगाल जा रहे हैं।

Desk Team