कांग्रेस ने शनिवार को यहां 18 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी ने हालांकि शिवगंगा से अपने उम्मीवार की घोषणा नहीं की। 34 लोकसभा सीटों के लिए पार्टी की घोषित सीटों में पार्टी के दो पूर्व प्रदेश अध्यक्षों सु. थिरुनावुक्कारासर और इ.वी.के.एस इलनगोवन के नाम शामिल हैं।
2014 में, पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने यहां से चुनाव लड़ा था और हार गए थे। 2004 और 2009 के चुनावों में, पी. चिदंबरम ने इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था। इस बीच, भाजपा ने अपने राष्ट्रीय सचिव एच. राजा को शिवगंगा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने अपनी सूची में करूर संसदीय क्षेत्र से महिला उम्मीदवार ज्योतिमनी को उतारा है।
सूची में घोषित अन्य उम्मीदवार के. जयकुमार (तिरुवल्लुवर), ए. चेल्लाकुमार (कृष्णागिरी), माणिकम टैगोर (विरुद्धनगर), एच. वसंतकुमार(कन्याकुमारी) हैं। वी. वातिलिंगम पुड्डुचेरी से चुनाव लड़ेंगे। द्रमुक-नीत गठबंधन का भाग होने की वजह से, कांग्रेस को यहां से लोकसभा की 10 सीटें मिली हैं, जिसमें नौ तमिलनाडु और एक पड्डुचेरी की सीट शामिल है।


Download Android App
Download iOS App



