कांग्रेस ने भाजपा सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका

Summary :

अंकिता हत्याकांड को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने भाजपा सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर सरकार का पुतला भी दहन किया।

हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी)ः अंकिता हत्याकांड को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने भाजपा सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर सरकार का पुतला भी दहन किया।इसअवसर पर महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार का पूर्व मंत्री होने के कारण सरकार हत्यारों को बचा रही है तथा पहले ही दिन से साक्ष्य मिटाने में लगी है। हत्यारों को जेल में वीआईपी सुविधाएं मुहैय्या कराई जा रही हैं।
पीसीसी सदस्य मुरली मनोहर व पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि सरकार इस केस में लीपापोती कर रही है जबकि मुख्य हत्यारे के खिलाफ जगह-जगह से शिकायतें आ रही हैं कि पूर्व में भी उसने अपने कर्मचारियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया परंतु इस सरकार ने उन्हें भी चुप करा दिया और वे पीड़ित भी भय के डर से अपने घर में बैठ गए। इस कांड की यदि सीबीआई जांच नहीं होती तो कांग्रेस लगातार प्रदर्शन करेंगी। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला पांडे व श्रमिक नेता राजवीर चौहान ने कहा कि इस भाजपा सरकार के कइ विधायकों व पदाधिकारियों पर महिला उत्पीड़न के आरोप लगे। वे सभी मामले काल के गर्त में चले गए। इसी प्रकार से इस अमानवीय हत्याकांड को भी भाजपा सरकार बंद करने की ओर ले जा रही है। ऐसा लग रहा है। परंतु कांग्रेस इस कांड की जांच सीबीआई से कराए बिना चुप रहने वाली नहीं है। 
पूर्व राज्यमंत्री फुरकान अली, वरि0 कां नेता इरफान अंसारी, पार्षदगण इसरार अहमद, मेहरबान खान, उदयवीर चौहान, राजीव भार्गव,अमन गर्ग ने संयुक्त रूप से कहा कि जब हत्यारों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया तो उन्हें फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर फांसी दे देनी चाहिए। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष गुलवीर सिंह, अशोक उपाध्याय, कैलाश प्रधान, रवीश भटीजा, जिला महासचिव दिनेश पुंडीर, हरद्वारी लाल, दिनेश वालिया प्रधानजी, मनोज सैनी, सी पी सिंह, इंजी़ आकाश बिरला अध्यक्ष IT, रचित अग्रवाल, सपना सिंह, सत्यपाल शास्त्री, बीपी चौहान, जितेंद्र चौधरी, राजेंद्र श्रीवास्तव, अमित नौटियाल, सोम त्यागी, हरिशंकर प्रशाद, विनोद कश्यप, सौरव सैनी, गौरव चौहान, रामवीर सिंह, त्रिपाल शर्मा, पार्वती नेगी, तेजस्वी गुप्ता, वीरेंद्र भारद्वाज, बृजमोहन बर्थवाल, महेंद्र गुप्ता, रणवीर शर्मा, सुषमा सहगल, गंगाराम, नवेज अब्बासी,आर बी एल वर्मा आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। ————————————-अंकिता हत्याकांड को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के पदाधिकारी भाजपा सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर सरकार के ‌खिलाफ प्रदर्शन करते हुए। (छायाः पंजाब केसरी)

Desk Team