लोकसभा चुनाव में कर्नाटक में निराशाजनक प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस समिति (पीसीसी) को भंग कर दिया, हालांकि अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष बरकरार रहेंगे। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया है और अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष को बरकरार रखा गया है।
कांग्रेस ने इस कदम की वजह नहीं बताई है, लेकिन इसे लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन से जोड़ कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि राज्य में जद(एस) के साथ गठबंधन में होने के बावजूद कांग्रेस कर्नाटक में सिर्फ एक सीट जीत पाई है।


Download Android App
Download iOS App



