बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीवान जिले के दिघवलिया गांव निवासी और सेना के जवान अमरजीत कुमार के शहीद होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। नीतीश कुमार ने आज यहां अपने शोक संदेश में कहा कि उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा।

उन्होंने इस वीर सपूत की शहादत पर उनके परिजनों को दुख की इस घडी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा है कि पूरा बिहार शहीद के परिवार के साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शहीद जवान का राज्य सरकार की ओर से पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



