प्रधानमंत्री मोदी और उनकी माँ के ऊपर कुछ दिन पहले आप नेता गोपाल इटालिया ने अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। अब इस मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पीएम की माँ 100 साल की हैं और उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए उनपर टिप्पणी करना सही नहीं है। ये बिलकुल गलत है। किसी को ऐसा नहीं करना चाहिए।
कांग्रेस ने की आप नेता के बयान की आलोचना
वही, उन्होंने मीडिया के सामने कहा, ‘आप नेता इटालिया ने जातिवादी टिप्पणी की जिसे गुजरात और देश बर्दाश्त नहीं करेगा। पीएम मोदी की माँ 100 साल की है। एक बुजुर्ग महिला के प्रति ऐसे शब्दों का प्रयोग करना सही नहीं है। कांग्रेस इसकी निंदा करती है। गुजरात की यह लड़ाई भाजपा बनाम कांग्रेस की होगी।’
स्मृति ईरानी ने केजरीवाल पर साधा निशाना
बता दें, बीजेपी भी आप नेता के इस बयान का विरोध कर चुकी है। पिछले दिनों स्मृति ईरानी ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा था कि ‘ये लोग एक ऐसी बुजुर्ग महिला जिनकी उम्र अब 100 की हो गई है उनका अपमान सिर्फ इसलिए करते है, क्योंकि उसने एक ऐसे बेटे को जन्म दिया है, जो आज देश का प्रधानसेवक है और पूरी निष्ठा से देश की सेवा कर रहा है। केजरीवाल सब जानते है कि उनके नेताओं द्वारा किस तरह से हिंदू समाज का अपमान किया जाता है। अब इनके नेता ने प्रधानसेवक की 100 वर्षीय मां का अपमान कर दिया है, जिसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है। ये सब बस राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है।’
केजरीवाल के आदेश पर बोला गया सबकुछ
वही, उन्होंने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि, आप पार्टी में कोई भी प्रवक्ता या जनप्रतिनिधि बिना अरविन्द केजरीवाल के निर्देश पर एक शब्द नहीं बोलता। आपको यह शब्द भले ही गुजरात के किसी नेता का लगता हो, आदेश केजरीवाल का है। ये पहली बार नहीं है, जब किसी नेता ने पीएम मोदी का अपमान किया है।’


Download Android App
Download iOS App



