कांग्रेस को मेघालय में लगा बड़ा झटका, सभी विधायकों ने पार्टी छोड़कर थामा एमडीए का दामन

Summary :

देश के पूर्वोत्तर भारत के मणिपुर राज्य में अगले कुछ दिनों में विधानसभा के चुनाव होने है, ऐसे में कांग्रेस को चुनावी मौसम के बीच एक बड़ा सियासी झटका लगा है। मेघालय के सभी पांच कांग्रेस विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है।

देश के पूर्वोत्तर भारत के मणिपुर राज्य में अगले कुछ दिनों में विधानसभा के चुनाव होने है, ऐसे में कांग्रेस को चुनावी मौसम के बीच एक बड़ा सियासी झटका लगा है। मेघालय के सभी पांच कांग्रेस विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। मंगलवार को कांग्रेस के सभी विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा देकर मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस (एमडीए) में शामिल होने का फैसला किया है। मेघालय में विपक्षी कांग्रेस को 2023 के महत्वपूर्ण विधानसभा चुनावों से पहले ये बड़ा झटका है। राज्य में एमडीए के नेतृत्व में गठबंधन सरकार है। 
मुख्यमंत्री कोनराड संगमा को सौंपा पत्र 

कांग्रेस छोड़कर एमडीए में आए पांच विधायकों में सीएलपी नेता अंपारीन लिंगदोह, मायरलबोर्न सिएम, मोहेंड्रो रापसांग, किम्फा मारबानियांग और पीटी सॉकमी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को पांचों विधायकों ने बैठक की थी और उन्होंने मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा को एक हस्ताक्षरित पत्र सौंपा। 
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने की थी अध्यक्षता  
मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस राजनीतिक दलों का एक गठबंधन है, जिसने 2003 के विधानसभा चुनाव के बाद मेघालय में सरकार बनाई थी। उस वक्त इसकी अध्यक्षता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने की थी।

Desk Team