कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल गांधी 14 जनवरी को ‘पोंगल’ के दिन तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान कांग्रेस नेता ‘जल्लीकट्टू’ से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के.एस. अलागिरी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
‘जल्लीकट्टू’ तमिलनाडु के ग्रामीण इलाक़ों का एक परंपरागत खेल है जो पोंगल त्यौहार पर आयोजित किया जाता है। इसमें लोग बैलों को पकड़ने एवं उन्हें काबू करने की कोशिश करते हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने संवाददाताओं को बताया कि राहुल गांधी मदुरै जिले के अवनीपुरम में जल्लीकट्टू कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे और कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को अपना नैतिक समर्थन देंगे।
उन्होंने दावा किया कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और उनकी पार्टी अन्नाद्रमुक ने तीनों कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार का समर्थन किया तथा इसके अलावा राज्य के किसी दूसरे दल ने इनका समर्थन नहीं किया।


Download Android App
Download iOS App



