गुजरात की वडगाम विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी को असम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस MLA की ये गिरफ्तारी पालनपुर सर्किट हाउस से बीती रात करीब 11:30 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक, जिग्नेश को पालनपुर से गिरफ्तार कर असम पुलिस अहमदाबाद रवाना हो गई है।
मेवाणी की टीम से जुड़े एक कार्यकर्ता ने जानकारी दी कि “कांग्रेस वडगाम विधायक जिग्नेश मेवाणी को असम पुलिस ने पालनपुर सर्किट हाउस से कल रात करीब 11:30 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभी तक हमारे साथ प्राथमिकी की प्रति साझा नहीं की है। प्रथम दृष्टया, हमें उसके खिलाफ असम में दर्ज कुछ मामलों के बारे में सूचित किया गया है।”

मेवाणी ने बताई गिरफ्तारी की वजह
जानकारी के मुताबिक, मेवाणी को सड़क मार्ग से अहमदाबाद ले जाया गया, जहां से उन्हें ट्रेन से असम के गुवाहाटी ले जाया जाएगा। वहीं मेवाणी ने कहा कि हो सकता है कि मेरे किसी ट्वीट के सिलसिले में मुझे गिरफ्तार किया गया हो। हालांकि मुझे अभी तक इस गिरफ्तारी का सही कारण पता पुलिस की तरफ से नहीं बताया गया।
MLA को डराने-धमकाने का प्रयास
कांग्रेस विधायक मेवाणी की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस नेता जगदीश ठाकोर ने कहा कि जिग्नेश के खिलाफ आरएसएस पर ट्वीट करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। यह एक विधायक को डराने-धमकाने का प्रयास है।


Download Android App
Download iOS App



