J&K : बारामूला में जारी है आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, तीन जवान समेत एक नागरिक घायल

Summary :

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में तीन जवान और एक नागरिक घायल हो गए हैं।

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बारामूला में जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में तीन जवान और एक नागरिक घायल हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर जोन विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया, मुठभेड़ का सटीक स्थान मालवाह क्षेत्र है।
अभी भी जारी है ऑपरेशन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि, शुरूआती गोलीबारी में, तीन सैनिकों और एक नागरिक को मामूली चोटें आई। हालांकि अभी भी ऑपरेशन जारी है। पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू करने के बाद आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई।

गोलीबारी की चपेट में आ गए जवान
अधिकारी ने बताया कि, जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, वे भारी गोलीबारी की चपेट में आ गए, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

Desk Team