मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले की थांदला विधानसभा से कांग्रेस विधायक वीर सिंह भूरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कांग्रेस विधायक नल जल योजना के सुपरवाइजर को चप्पलों से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। घटना के वक़्त किसी ने दूर से वीडियो बना लिया और उसको सोशल मीडिया पर डाल दिया।
जानकारी के मुताबिक, विधायक वीर सिंह भूरिया कचलदरा में नल जल योजना के तहत बन रही पानी की टंकी निरक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान खराब काम देखकर वह बुरी तरह भड़क उठे। और सुपरवाइजर को पीटना शुरू कर दिया। हालांकि इस मामले को लेकर ठेकेदार कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
थांदला से @INCIndia विधायक वीर सिंह भूरिया नल जल योजना के ठेकेदार पर जूते बरसाते नजर आ रहे हैं। कचलदरा में किसी बात पर विधायक और संबंधित ठेकेदार के बीच में कहासुनी के बाद विधायक वीर सिंह भूरिया अपना आपा खो दे रहे हैं और ठेकेदार पर जूतों की बारिश करते दिखाई दे रहे हैं। pic.twitter.com/YsFzGmSnm4
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) June 2, 2022
वहीं बात करें वीडियो कि तो वीडियो में पानी की टंकी के पास जेसीबी चलती हुई दिखाई दे रही है। तो वहीं दूर कुछ लोग खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया वहां खड़े अन्य व्यक्ति पर चप्पल-जूते से पीट रहे हैं। वहां खड़ा एक अन्य शख्स उन्हें रोकता हुआ दिखाई देता है लेकिन विधायक रुकने का नाम नहीं लेते हैं।
मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद विधायक ने ठेकेदार पर गुणवत्ता हीन कार्य किए जाने और निर्माण में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। हालांकि विधायक ने कैमरे पर अभी तक कुछ नहीं बोला है। वहीं दूसरी ओर ठेकेदार की तरफ से भी अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं है। ठेकेदार ने आरोपी विधायक के खिलाफ किसी भी प्लेटफार्म पर शिकायत दर्ज नहीं कराई है।


Download Android App
Download iOS App



