नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) एवं राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में आज कांग्रेस का एक शांति मार्च मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में आज यहां निकाला जाएगा, जिससे कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
आज सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे हेमंत सोरेन, शपथ ग्रहण समारोह के लिए देंगे न्योता
कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार ‘संविधान बचाओ न्याय शांति यात्रा’ के रुप में यह शांति मार्च राजधानी के टी टी नगर क्षेत्र के रंगमहल चौराहे से प्रारंभ होगा, जो मिंटो हाल के समीप गांधी प्रतिमा पर संपन्न होगा। इसमें कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ अन्य राजनीतिक दल के पदाधिकारी एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।


Download Android App
Download iOS App



