देहरादून : पूर्व पीएम राजीव गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश भर में प्रदर्शन कर गुस्से का इज़हार किया। देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एस्ले हॉल चौक पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान, प्रीतम ने कहा कि देश के विकास में राजीव गांधी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने देश को नई दिशा देने का काम किया था और अपनी माता के समान देश के लिये शहादत भी दी।
आज भाजपा के लोग उन पर आक्षेप कर अपमान कर रहे हैं। ये वही लोग हैं जो एक समय अंग्रेजो के मुखबिर हुआ करते थे। आज ये लोग देश में विद्वेष फैला रहे हैं। देश इन लोगो को बर्दास्त नही करेगा। पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी भाजपा पर तीखे प्रहार किए। इस दौरान सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक मनोज रावत, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, आर्येन्द्र शर्मा, पूर्व मंत्री राजेन्द्र भंडारी, प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी, दीप वोरा, लालचंद शर्मा, चमन सिंह आदि थे।


Download Android App
Download iOS App



