श्रीनगर : उच्च शिक्षा राज्य मंत्री एवं भाजपा के चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक डा. धन सिंह रावत ने कहा कि श्रीनगर में कांग्रेस की रैली फ्लॉप शो साबित हुई। उन्होंने कहा कि मनीष खंडूड़ी के लिए अभी भी सरेंडर करने का समय है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा गढ़वाल सीट पर दो लाख से अधिक मतों से जीतेगी।
पत्रकारों से बातचीत में डा. धन सिंह रावत ने कहा कि श्रीनगर जीआईटीआई मैदान में राहुल गांधी की रैली से ज्यादा भीड़ भाजपा के त्रिशक्ति सम्मेलन में हुई थी। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। जिससे कांग्रेस हताश और निराश है। कहा जनता भली-भांति समझ गई है कि कांग्रेस के तिलों से अब तेल नहीं निकलने वाला है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दो सालों में राज्य में 85 करोड़ रूपए निवेश किए हैं। आजादी के बाद सबसे ज्यादा पैसा इस समय उत्तराखंड में आया है। कहा राज्य में अभी तक 80 प्रतिशत लोगों को उज्जवला कनेक्शन मिल चुके हैं। आगामी दो माह में शत प्रतिशत लोगों को कनेक्शन मिल जाएंगे। मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहन लाल जैन, अतर सिंह असवाल, संपत सिंह रावत, हयात सिंह झिंकवाण, विकास कुकरेती, लखपत भंडारी, राकेश सेमवाल आदि मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



