महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 120 नए मरीज सामने आए हैं, जिसमें से 18 मरकज से जुड़े है। जबिक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इन सात लोगों की मौत के साथ राज्य में कोरोने से अबतक कुल 52 लोगों की जान जा चुकी है। 120 नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना के मामले 868 तक पहुंच गए है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘120 लोगों में से 68 व्यक्ति मुंबई शहर के हैं जबकि 41 पुणे के हैं।’’
अधिकारी ने बताया कि अन्य मामलों में औरंगाबाद से तीन, वसई-विरार, सतारा और अहमदनगर से दो-दो जबकि जालना और नासिक से एक-एक मामले आए हैं। बता दें, महाराष्ट्र देश का सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित राज्य है।
बताते चले कि सोमवार शाम स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के मामले बढ़कर 4,281 तक पहुंच गए है जबकि 111 लोगों की जान जा चुकी है। इसके साथ ही कुल 319 लोग इस वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 704 मामले सामने आए हैं जिसमें कुल 24 मौत हो हुई है।


Download Android App
Download iOS App



