पटना : देशभर में कोरोना के मामलों को बढ़ता देख बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राज्य में आवश्यक उपकरणों से लेकर चिकित्सक, नर्सों और पारा मेडिकल स्टाफ तक की घोर कमी को दूर करने के लिये त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है।
पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में लॉकडाउन में चूक से यदि कोरोना तीसरे चरण यानी सामुदायिक संक्रमण में पहुंचा तो उसे संभालना मुश्किल होगा। प्रदेश में आवश्यक उपकरणों से लेकर चिकित्सक, नर्सों और पारा मेडिकल स्टाफ तक की घोर कमी है। जिसे दूर करने के लिये सरकार को त्वरित कार्रवाई करनी की जरूरत है उन्होंने कहा की सरकारी आंकड़ों के अनुसार पटना में ही कुल मिलाकर 150 वेंटिलेटर और आइसोलेशन के लिए 1135 बेड हैं।
वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार सामुदायिक संक्रमण होने पर यदि पटना में 50 हजार लोग भी कोरोना वायरस की चपेट में आते हैं तो 6 प्रतिशत के हिसाब से करीब 3000 लोगों को वेंटिलेटर या आइसीयू की जरूरत होगी। ललन ने कहा कि सूचनानुसार स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी के बड़े नर्सिंग होम से भी आपात स्थिति में सहयोग मांगा है लेकिन उन्हें मिलाकर भी वेंटिलेटर की संख्या करीब 250 ही हो रही है। जो कि मांग के दस प्रतिशत से भी कम है।


Download Android App
Download iOS App



