गुजरात : केमिकल फैक्टरी में लगी आग पर पाया गया काबू, 9 की मौत, 50 लोग घायल

Summary :

पुलिस निरीक्षक वी. एल. गागिया ने गुरुवार को बताया कि दहेज जीआईडीसी स्थित यशस्वी रसायन प्राइवेट लिमिटेड में रियेक्टर में विस्फोट हो जाने से बुधवार को आग लग गई थी।

गुजरात के भरूच जिले में दहेज स्थित एक रसायन फैक्टरी की भट्ठी मेंविस्फोट के बाद लगी आग में मरने वालों की संख्या गुरुवार को 9 हो गई हैं, वहीं इस घटना में 50 लोग घायल हुए है। बुधवार को फैक्टरी में लगी आग के बाद अभी कूलिंग कार्य जारी है। घटना में मारे गए लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस निरीक्षक वी. एल. गागिया ने गुरुवार को बताया कि दहेज जीआईडीसी स्थित यशस्वी रसायन प्राइवेट लिमिटेड में रियेक्टर में विस्फोट हो जाने से बुधवार को आग लग गई थी। इसमें अब तक नौ लोगों की मौत हो गई है तथा अन्य 50 झुलसे लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 
मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आज आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन दमकल कर्मी अभी भी धुंए को कूलिंग करने में लगे हुए है। जिस फैक्टरी में विस्फोट हुआ है, उसके पास जहरीले रसायन वाले संयंत्र स्थित हैं। 

Desk Team