‘अलटा जी, पलटा जी…कानून से काम करिए, नहीं तो…’, BJP सांसद के ट्वीट पर भड़की JMM-कांग्रेस

Summary :

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की नसीहत पर झारखंड महिला मोर्चा (JMM) और कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए अधिकारियों को धमकाने का आरोप लगाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे के बुलाई गई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शामिल नहीं होने पर सियासत शुरू हो चुकी है। मामले में केंद्र सरकार ने बंगाल के मुख्य सचिव अलापन बंद्योपाध्याय को दिल्ली तलब किया। अब इस मुद्दे पर झारखंड में विवाद खड़ा हो गया है। झारखंड के सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट के जरिए झारखंड के अधिकारियों को नसीहत दी।
बीजेपी सांसद की इस नसीहत पर झारखंड महिला मोर्चा (JMM) और कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए अधिकारियों को धमकाने का आरोप लगाया। दरअसल, निशिकांत दूबे ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इशारे पर नाचने वाले अधिकारियों अलटा जी, पलटा जी, भजन जी, अच्छा जी, कच्चा जी, ईजी,ऊजी सबके लिए सबक। कानून के अनुसार चलिये, कानून सम्मत काम करिये, नहीं हो दिल्ली पोस्टिंग का इंतजार किया। उन्होंने यह ट्वीट करते हुए झारखंड पुलिस को भी टैग किया है।


बीजेपी सांसद ने बिना नाम लिए कुछ अधिकारियों को उपनाम से संबोधित किया है। इस ट्वीट पर झारखंड महिला मोर्चा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मधुपुर उपचुनाव के बाद से फर्ज़ी डिग्रीधारी महान ठग को बाबा भोलेनाथ का क्रोध झेलने का भय दिख रहा है। प्रचंड अहंकारी निशिकांत दूबे जी में अनायास गोड्डा सीट बचाने को लेकर अजीब सा कौतूहल दिख रहा है। महाशय,जनता से आपका डर वाजिब है। आपकी यह हताशा आपका भागलपुर का मार्ग प्रशस्त करेगी।

धमकी देना बंद करें BJP नेता : कांग्रेस
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को धमकी भरे ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वे कानून सम्मत कार्रवाई में सहयोग करें ओर धमकी देना बंद करें।

Desk Team