कोरोना : तमिलनाडु में कोरोना के 203 नए मामलों की पुष्टि, संक्रमितों का आंकड़ा 2,526 तक पहुंचा

Summary :

शुक्रवार को तमिलनाडु में कोरोना के 203 नए मामलों की पुष्टि हुई है। 203 नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,526 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री सी विजय भास्कर ने यह जानकारी दी।

भारत में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते देशभर में लॉकडाउन जारी है। बावजूद इसके देशभर में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को तमिलनाडु में कोरोना के 203 नए मामलों की पुष्टि हुई है। 203 नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,526 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री सी विजय भास्कर ने यह जानकारी दी।
सरकारी अस्पताल में 98 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत होने के बाद राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। भास्कर ने संवाददाताओं से कहा कि पिछले तीन दिन में राज्य में संक्रमण के सौ से अधिक मामले सामने आए हैं और चेन्नई में 176 नए मामले प्रकाश में आए।
मालूम हो देश में कोरोना का कहर तेजी पैर पसार रहा है। देशभर में अबतक 35, 365 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और 1,152 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 9,065 लोग इस वायरस से ठीक हो कर अपने घर लौट चुके हैं।

Desk Team