कोरोना : अहमदाबाद में कोरोना के 91 नए मामलों की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या 1,168 हुई

Summary :

अहमदाबाद के नगर निगम आयुक्त विजय नेहरा ने बताया कि शहर में तीन और लोगों की मौत के बाद कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 34 हो गई है।

देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। गुजरात के अहमदाबाद शहर में को कोरोना के 91 नए मामलों की पुष्टि हुई है। 91 नए मामलों के साथ शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,168 हो गई है। अहमदाबाद के नगर निगम आयुक्त विजय नेहरा ने बताया कि शहर में तीन और लोगों की मौत के बाद कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 34 हो गई है।
नेहरा ने बताया कि जांच बढ़ाने के बाद ही मामलों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि 91 नए मामलों में से 61 मध्य क्षेत्र (सेंट्रल जोन) और 13 दक्षिणी क्षेत्र (साउथ जोन) से हैं। नेहरा ने बताया कि शहर में 14,503 नमूनों की जांच की गई थी, जिनमें से 12,675 नमूनों की सक्रिय जांच अभियान के तहत जांच की गई। उन्होंने बताया कि 5 और लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी गई, जिसके साथ ही ठीक हुए लोगों की संख्या शहर में 35 हो गई।
बता दें, गुजरात में कोरोना से संक्रमितों की संख्या अबतक 1851 तक पहुंच गई है जबकि 67 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 106 लोग इस वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, देशभर में कोरोना से संक्रमितों का आंकड़ा 17,656 हो गया है और 559 लोग की मौत हो चुकी है। वहीं, इस वायरस  से कुल 2,842 लोग ठीक हो कर अपने घर लौट चुके हैं। 

Desk Team