झारखंड में कोरोना महामारी के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए जारी पाबंदियों में राज्य सरकार ने शुक्रवार को कई छूट दी। झारखंड सरकार ने एक अगस्त से विद्यालय-महाविद्यालय एवं कोचिंग संस्थानों को खोलने के अलावा अंतराज्यीय बसों का परिचालन शुरू करने समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज यहां झारखंड मंत्रालय में आयोजित बैठक में कई पाबंदियों में छूट देने की घोषणा की गयी। बैठक खत्म होने के बाद आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि अब रविवार को रात दस बजे तक होटल-रेस्तरां खोलने की अनुमति दी गई है।
वहीं, फल-दूध, सब्जी और किराना दुकानें भी खुलेंगी। सरकार ने कोचिंग संस्थानों को भी खोलने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही अंतरराज्यीय बस सेवा भी चालू हो जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



